यहां एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती पर किया जादू-टोना, पुलिस ने पहुंचाया हवालात

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। एक तरफा प्रेम में पागल आशिक को युवती पर जादू टोना करवाना उस समय महंगा पड़ गया। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके सिर से आशिकी का भूत उतार दिया। अब आरोपी जेल की हवा खा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

उक्त मामला थाना झबरेड़ा अन्तर्गत का है। घटना की बाबत थाना प्रभारी झबरेडा अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रवीण पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लहबोली थाना झबरेड़ा अन्तर्गत गांव की एक युवती से एक तरफा प्रेम करता था और उसे फोन करके परेशान करता रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी

आरोपी ने एक बार युवती को उसका वीडियो वाॅयरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी ने तांत्रिक के जरिये उस पर टोटका भी करवाया। इसपर महिला थानेदार डिम्पल जोशी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Ad_RCHMCT