यहाँ सड़क हादसे मे बाइक सवार अधेड़ की मौत,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

यहाँ सड़क हादसे मे बाइक सवार अधेड़ की मौत, परिवार में कोहराम।।

कालाढूंगी-यहाँ बाइक सवार की सड़क हादसे मे मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार विजयपुर धमोला के पास बाइक सवार अधेड़ सड़क में भैंस से टकरा गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लागों ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।

जगत सिंह कोरंगा घर से बैलपड़ाव की ओर जा रहे थे। विजयपुर धमोला के पास अचानक सड़क के बीचोबीच भैंस आ गई और जगत सिंह की बाइक भैंस से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

राहगीरों की मदद से घायल को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।वहीं मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT