यहां भाई ने बहन को लगाई फटकार,आहत हो कर मौत को लगाया गले

ख़बर शेयर करें -

राज्य के यूएस नगर के काशीपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर सरदार नगर कॉलोनी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक गौरव जोशी ने लोगों से जानकारी हासिल की और शव का पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

बताया जाता है कि 20 वर्षीय पिंकी पुत्री छोटेलाल अपनी मां अनीता के साथ घर पर थी जब उसकी मां बजे टॉयलेट गई और वापस लौटी तो घर का दरवाजा बंद था अनीता ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा निकला उसके बाद आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया गया जब तक लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में नजारा देखकर सबके होश उड़ गए लोगों ने उनके गले में दुपट्टा बधे देखा तो जल्दी दुपट्टे को काटकर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी बताया जाता है किसी बात को लेकर के उसके बड़े भाई ने उसको थप्पड़ मार दिया था इस बात को लेकर हुआ गुमसुम रहने लगी जिसके बाद उसने कदम उठाया प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है

Ad_RCHMCT