यहां युवक का शव ट्रक में लटका मिला, इलाके में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से सनसनीखेज घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में किच्छा रोड पर खड़े एक ट्रक की बॉडी में रस्सी के फंदे से एक युवक का शव लटका हुआ मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

जानकारी के अनुसार ट्रक में शव लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। युवक की पहचान नितेश कुमार पुत्र बाबूलाल, निवासी गुड़गांव के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर सीएचसी सितारगंज भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह मामला आत्महत्या या अन्य कारणों से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया है और मामले की गहन जांच जारी रखी है। 

Ad_RCHMCT