यहां नेत्र चिकित्सक की धारदार हथियार से की गई हत्या

ख़बर शेयर करें -

देहरादून।यहां के विकास नगर स्थित सीएचसी में तैनात नेत्र चिकित्सक सूर्य प्रकाश यादव (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शनिवार शाम को उनका खून से लथपथ शव घर में कमरे में मिला। बाहर से ताला पड़ा था। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।


हजारा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी सूर्यप्रकाश यादव देहरादून के विकास नगर की सीएचसी में तैनात थे। पत्नी व बच्चे देहरादून में ही रहते थे। यहां रामनगर में गांव के बाहर उनका घर और खेती है। वह अक्सर खेतीबाड़ी देखने यहां आते रहते थे। तीन जनवरी को वह देहरादून से रामनगर आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल



सूर्यप्रकाश यादव के घर एक ग्राम पंचायत अधिकारी किराये पर रहता है। कुछ माह पहले एक शिक्षिका भी उनके घर में रहती थी। समीप के एक गांव का युवक उनके घर पहुंचने पर खाना बनाता था। खाना बनाने वाले का परिवार गांव से तीन दिन से लापता बताया जा रहा है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुत्र सुशांत कुमार यादव ने चार जनवरी को उन्हें कई बार फोन लगाया था, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद सुशांत यादव शनिवार को देहरादून से रामनगर पहुंचा। घर में उसके पिता की कार खड़ी थी। एक कमरे में ताला पड़ा था।


मामला रहस्यम देख सुशांत ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ हजारा मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुशांत की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ा। कमरे में सूर्यप्रकाश यादव का शव खून से लथपथ पड़ा था। उनकी गर्दन, पेट और नाजुक अंगों पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम साक्ष्य जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

Ad_RCHMCT