यहां दो किरायदारों की आपसी लड़ाई बनी महिला की मौत का कारण,पढ़े खबर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र एक सनसनी खेज खबर सामने आ रही है यहां पर 2 लोगों के आपसी विवाद में एक महिला की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत उजाला नगर में एक मकान में रह रहे दो किरायेदारों में किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई,

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

जिसमें एक किराएदार के द्वारा दूसरे किराएदार को छत से फेंक दिया गया, किरायेदार स्वयं छत से नीचे गिर गई या फेंका गया इसकी जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको समय रहते चिकित्सा के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला 5 माह की गर्भवती भी थी,

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

वहीं घटना की सूचना पर सीओ भूपेंद्र धौनी, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी मामले की जांच में जुट गए हैं

Ad_RCHMCT