हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी: युवती ने झांसे में लेकर उड़ाए लाखों-करोड़ों

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक और बड़ा साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस बार शिकार बने हैं की राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र के एक फर्नीचर व्यापारी, जिनसे ऑनलाइन दोस्ती के बाद करीब 1.5 करोड़ रुपये की ठगी की गई। आरोप है कि एक युवती ने निवेश का झांसा देकर व्यापारी को धीरे-धीरे बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए उकसाया।

पीड़ित सौरभ कुमार, निवासी चंद्र रोड डालनवाला, ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई 2025 को एक युवती से उनकी पहचान एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हुई। युवती ने खुद को फर्नीचर और निवेश कारोबार से जुड़ा बताया और उन्हें एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर खाता खोलने के लिए राजी कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खुशखबरी:श्री हनुमान धाम (छोइ, रामनगर) के मुख्य मार्ग के लिए ₹4.06 करोड़ की धनराशि रिलीज

इसके बाद एक कथित “कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव” ने टेलीग्राम ऐप के जरिए उनसे संपर्क किया और निवेश से जुड़ी जानकारी देने लगा। सौरभ कुमार ने शुरुआत में अपने कोटक महिंद्रा बैंक से ₹1 लाख निवेश किया। प्लेटफॉर्म पर उन्हें ₹19,000 का मुनाफा दिखाया गया, जो उनके खाते में भी ट्रांसफर हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उल्टी गिनती: मुख्यमंत्री धामी ने 'रन फॉर योगा' दौड़ को हरी झंडी दिखाई; युवाओं से की योग को जनआंदोलन बनाने की अपील

प्रारंभिक लाभ देखकर पीड़ित को विश्वास हो गया और उन्होंने 14 जुलाई से 6 अगस्त के बीच कई चरणों में अलग-अलग बैंक खातों में मिलाकर कुल डेढ़ करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।

लेकिन जब उन्होंने अपनी निवेश की गई राशि को वापस निकालने की कोशिश की, तो उनसे और अधिक धन जमा करने की मांग की गई। युवती से दोबारा संपर्क करने पर वह बातों को टालने लगी। इसके बाद सौरभ कुमार को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

सीओ अंकुश मिश्रा ने जानकारी दी कि मामले में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में पैसे भेजे गए हैं, उनकी फॉरेंसिक और बैंकिंग जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT