मासी भूमिया मंदिर में भी जुटी ऐतिहासिक भीड़ ,स्थानीय व्यापारियों व मंगल दल के सदस्यों ने लगाया भंडारा।।

ख़बर शेयर करें -

चौखुटिया ( गणेश जोशी)नव वर्ष की पहली तारीख को क्षेत्र के पौराणिक धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल भूमिया मंदिर मासी में प्रातः काल से दूरदराज के श्रद्धालुओं ने आकर मत्था टेका पूजा अर्चना की तथा स्थानीय व्यापारियों व मंगल दल के सदस्यों ने वृहद भंडारा कर सभी आगंतुकों को का स्वागत किया।


क्षेत्र के प्रसिद्ध भूमिया मंदिर में भले ही प्रतिदिन दूरदराज से लोग पूजा -अर्चना के लिए पहुंचते हैं साथ ही पूरे गेवाड़ घाटी से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए लोग शादी -विवाह के बाद एक बार पूजा पाठ के लिए यहां पहुंचते हैं लेकिन पिछले एक-दो वर्षों से मंदिर के विकास व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कार्यशैली के चलते 2022 पहले जनवरी को कुमाऊं ,गढ़वाल के दूरदराज से भारी तादाद में यहां पर श्रद्धालु लोग पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

प्रातः काल से सायं 4 बजे तक लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में लगी रही इस बीच स्थानीय व्यापारियों व नवयुवक मंगल मासी, चौना के सदस्यों ने भंडारा कर सभी पहुंचने वाले श्रद्धालु का स्वागत किया सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की ।भंडारे व आगंतुकों के स्वागत में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, महेश बिष्ट, हिमांशु भंडारी ,सुंदर बिष्ट, नरेंद्र रावत ,हिमांशु, बलवंत नेगी, योगेश चौहान ,नवल मासीवाल, दीपक बिष्ट, निर्मल बिष्ट ,कपिल पाठक ,नंदकिशोर मासीवाल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

पहली जनवरी को मासी भूमिया मंदिर की भीड़ भाड़ को देखते हुए मासी व्यापारियों ने भी खुशी जाहिर की व्यापारियों ने कहा मासी क्षेत्र की पहचान भूमिया मंदिर को आगे बढ़ाने के लिए सभी एकजुटता से प्रयास कर रहे हैं साथ ही बाजार में साल के पहले दिन दुकानों के आगे भीड लगी रही।

Ad_RCHMCT