रामनगर मे लगेगा विशाल रक्तदान,निःशुल्क चिकित्सा,नेत्र चिकित्सा एवं नेत्रदान संकल्प शिविर

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-सादर वंदे मातरम🙏-आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि भारत विकास परिषद् , रामनगर द्वारा दिनांक 26.6.2024 दिन बुधवार को श्री अग्रवाल सभा भवन, रामनगर में सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर एवं नेत्रदान संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है,

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण; गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता न करने के कड़े निर्देश

जिसमें  नाक कान व गले के लिए विशेषज्ञ डॉ. रजत अग्रवाल (काशीपुर) एवं जनरल फिजिशियन डॉ. शुभम शेखर सिंह (श्री कृष्णा हॉस्पिटल, काशीपुर) का चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

कैंप में बी.पी., शुगर, ई. सी. जी. ,वेट और पी. एफ. टी. की निशुल्क जांच होगी। सी.एल.गुप्ता आई हॉस्पिटल, मुरादाबाद द्वारा नि:शुल्क आंखों की जांच और चश्मे का नंबर बताया जाएगा।

आप सभी से निवेदन है कि जो भी व्यक्ति इस कैंप में भाग लेना चाहते हैं, वह अपना नाम एवं नंबर नीचे दिए गए नंबरों पर या हमें फोन पर सूचित करें, जिससे वहां पर होने वाली असुविधा से बचा जा सके।
धन्यवाद

सहयोगी – श्री अग्रवाल सभा, रामनगर
              एवं दया फाउंडेशन

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
Ad_RCHMCT