उत्तराखंड: परचून गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के एटनबाग में देर रात एक परचून गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद हर्बटपुर और विकासनगर से पुलिस और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही डाकपत्थर और सेलाकुई से दो फायर ब्रिगेड वाहन भी बुलाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम का सारा सामान जल चुका था। आग की चपेट में एक मोटरसाइकिल भी आ गई, जो जलकर पूरी तरह से राख हो गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

सीओ विकासनगर, भास्कर लाल शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में हुए नुकसान का आकलन राजस्व विभाग और अग्निशमन विभाग द्वारा किया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पाया जा सका, और फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

Ad_RCHMCT