यहां गंदे नाले में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के रुड़की में भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर गांव में एक गंदे नाले में नवजात शिशु का शव पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। शव की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और एक व्यक्ति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु के शव को नाले से बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

इस समय पुलिस इस गंभीर मामले की जांच कर रही है और नवजात शिशु के माता-पिता की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मृतक शिशु एक मासूम बच्ची थी, जिसके शरीर पर किसी प्रकार के कोई निशान नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सिविल अस्पताल के इमरजेंसी प्रभारी, डॉ. भानु प्रताप शाक्य ने बताया कि नवजात का शव कीचड़ में सना हुआ था और फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।

Ad_RCHMCT