सोशल मीडिया पर तमंचे को लहराकर रील्स बनाना पड़ा महंगा,रील्स के माध्यम से दहशत फैलाने पर हल्द्वानी पुलिस ने तमंचे के साथ कर लिया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

अवैध हथियार के प्रदर्शन पर नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार है जारी

सोचा था तमंचे को लहराकर रील्स बनाऊंगा तो हिट हो जाऊँगा
रील्स के माध्यम से दहशत फैलाने पर हल्द्वानी पुलिस ने तमंचे के साथ कर लिया गिरफ्तार

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा सोशल मीडिया में अवैध अस्लाह का प्रदर्शन करना एवं अवैध अस्लाह रखने वालों के विरुद्ध सभी थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी,पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध अस्लाह का प्रदर्शन कर पोस्ट किए जाने पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए इसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

उक्त के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी-
दीपक अधिकारी पुत्र दिलीप सिंह अधिकारी निवासी प्रेमपुर लोश्यानी थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र -21 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

बरामदगी-
● एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर
● एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 दीपक सिंह बिष्ट
2- अ0 उ0नि0 राजेंद्र मेहरा
3- का0 अनिल टम्टा
4- का0 नवीन राणा

Ad_RCHMCT