रामनगर पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अतिथि शिक्षक इला जोशी को भौतिक विज्ञान में पीएचडी उपाधि।।

ख़बर शेयर करें -

इला जोशी को भौतिक विज्ञान में पीएचडी उपाधि।।

रामनगर- पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के भौतिक विज्ञान विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत इला जोशी को कुमाऊं विश्वविद्यालय ने भौतिक विज्ञान विषय में पीएचडी उपाधि प्रदान की है।

इला जोशी ने अपना शोध कार्य इलेक्ट्रोडायनेमिक्स ऑफ डायन्स पर किया है यह शोध कार्य पार्टिकल फिजिक्स से सम्बंधित है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.जी.एस.गड़िया के कुशल निर्देशन में अपना शोध कार्य पूर्ण किया है।

इससे पूर्व इला ने भौतिक विज्ञान विषय में नेट व यूसेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। इला जोशी की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे व चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी.पन्त सहित संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

इला जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों एवं अपने पति अश्विन बलौधी को दिया है।इला जोशी के अब तक आठ शोधपत्र विभिन्न प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

वह अनेक शोध जर्नल्स की रिव्यूवर भी है।इला लोहाघाट निवासी श्री रमेश चंद्र जोशी व श्रीमती हेमा जोशी की सुपुत्री है।

Ad_RCHMCT