दुःखद- खेल-खेल में बच्ची के ऊपर पलटा काउंटर, दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें  छह साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची प्लेटफॉर्म पर खेलते-खेलते खानपान स्टॉल के काउंटर पर झूलने लगी, जिससे भारी काउंटर पलट गया और बच्ची उसके नीचे दब गई। इस हादसे के बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद बच्ची के परिवार में गम का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सड़क क्रांति को बड़ी रफ्तार: दिल्ली में नितिन गडकरी और सीएम धामी की बैठक में ₹7,000 करोड़ की परियोजनाओं पर सहमति

यह घटना हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई। यहां पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के पूरनपुर गांव निवासी अवनीश अपनी पत्नी और बेटी सृष्टि के साथ एम्स ऋषिकेश से लौट रहे थे। अवनीश की पत्नी किडनी रोग से पीड़ित हैं और उनका इलाज ऋषिकेश में चल रहा था। डॉक्टर से परामर्श के बाद परिवार हरिद्वार पहुंचा था और रात की ट्रेन से घर लौटने की तैयारी में था।

यह भी पढ़ें 👉  फिल्म जगत में दम भरेंगे उत्तराखंड के युवा: सरकार की फिल्म नीति बनी सपनों की नई उड़ान!

रात के समय सृष्टि खेलते-खेलते खानपान स्टॉल के खाली पड़े काउंटर के पास पहुंच गई। खेलते समय वह काउंटर पर झूलने लगी, तभी अचानक काउंटर पलट गया। काउंटर पर रखी भारी पत्थर की स्लैब के कारण उसका वजन अधिक था और यह बच्ची के ऊपर गिर गया। बच्ची की चीख सुनकर उसके माता-पिता और आसपास के यात्री मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे काउंटर के नीचे से निकाला। बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया जारी: मंडलायुक्त दीपक रावत ने मतदाताओं से की फॉर्म जमा करने की अपील

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह के अनुसार, जिस स्टॉल का काउंटर पलटा, उसका टेंडर 31 मार्च को समाप्त हो चुका था और वह स्टॉल खाली पड़ा था। उन्होंने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।

Ad_RCHMCT