रामनगर में यात्रियों से भरी रोडवेज बस के ब्रेक फेल, इस तरह टला बड़ा हादसा टला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, परिवहन निगम की एक बस अचानक ब्रेक फेल हो गए। लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा दिया। इस दौरान यात्रियों की सांसें अटक गई। बस में दर्जनभर से अधिक यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हालांकि, एक महिला यात्री को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना में तीन बाइक और एक फल से भरा रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उल्टी गिनती: मुख्यमंत्री धामी ने 'रन फॉर योगा' दौड़ को हरी झंडी दिखाई; युवाओं से की योग को जनआंदोलन बनाने की अपील

यह घटना शनिवार की देर शाम के समय रामनगर के नेशनल हाईवे-309 पर रामनगर-काशीपुर मार्ग पर कोतवाली के पास हुई। रामनगर डिपो की बस उधमसिंह नगर के जसपुर जा रही थी, जब अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बस का नियंत्रण खो गया और वह सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और बस की चपेट में आने से तीन बाइक और एक रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार (चापड़) के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

बस चालक के अनुसार, यह हादसा गियर पाइप में लीक होने के कारण हुआ, जिसके चलते ब्रेक फेल हो गए। इस दुर्घटना में एक महिला यात्री को मामूली चोट आई, जिसे तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ​योग करें, निरोगी रहें! हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में गूंजा योग का मंत्र।

हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बस को किनारे खड़ा किया और यातायात को सुचारू किया। परिवहन निगम के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, और बस में सवार सभी यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Ad_RCHMCT