विदेश भेजने के नाम पर युवक ठगों के हाथ फंसा, लगी लाखों की चपत

ख़बर शेयर करें -

राज्य की यूएस नगर जिले से अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर विदेश भेजने के नाम पर किए जा रहे फर्जीवाड़े के जाल में एक युवक के फंसने के बाद उससे 15 लाख ठग लिए युवक को कनाडा भेजने के लिए फर्जी वीजा और टिकट भी बनवाकर दिया जो दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच में पकड़ा गया। मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

बराड़ नगर निवासी अजमेर सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे इंग्लैंड और कनाडा में रह रहे हैं। बताया कि तबीयत खराब होने के कारण उनके साथ भतीजा साहब सिंह रहता है।


तीन साल पहले साहब सिंह की मुलाकात बहेड़ी निवासी पुराने परिचित गुरविंदर सिंह से हुयी। अगस्त 2019 में गुरविंदर उनके घर आया और बताया कि वह वीजा कन्सलटेंट के तौर पर लोगों को विदेश में सेटेल कराता है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

अजमेर के अनुसार उन्होंने भतीजे साहब सिंह को कनाडा भेजने की बात की तो गुरविंदर ने 15 लाख रुपये का खर्च बताया। सितंबर 2019 से अक्तूबर 2019 तक गुरविंदर को नगद पांच लाख के अलावा, उसके, उसकी पत्नी कंवलजीत कौर और रिश्तेदार जसविंदर के खातों में अलग-अलग कर पूरी रकम भेजी गयी।

22 अक्तूबर 2019 को नई दिल्ली से कनाडा की टिकट दी गयी, लेकिन एयरपोर्ट पर जांच में वीजा और टिकट फर्जी पाया गया। अजमेर के अनुसार इसकी शिकायत करने पर आरोपी ने कोविड का बहाना बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

इसके बाद वह टालमटोल करते रहे। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद वह न्यायलय की शरण में गये। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Ad_RCHMCT