इंस्टाग्राम दोस्त ने वायरल कर दी अश्लील वीडियो, महिला के ये भी आरोप

ख़बर शेयर करें -

इंस्टाग्राम पर दोस्त पर भरोसा जताना हल्द्वानी की एक महिला को भारी पड़ गया। युवक ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिला की बिना अनुमति के वीडियो और फोटो बनाए और फिर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर वह पैसे नहीं देती, तो वह उसकी वीडियो और व्यक्तिगत जानकारी परिवार और रिश्तेदारों को भेज देगा। इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और अब पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि: बोले—'राष्ट्र व समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि'

महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी में वर्क फ्रॉम होम करती है और इसी दौरान उसकी मुलाकात शधिकरी नगिना, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के निवासी अनिरूद्ध राणा से इंस्टाग्राम पर हुई थी। महिला का आरोप है कि अगस्त 2024 में नोएडा में मुलाकात के दौरान अनिरूद्ध ने उसकी न्यूड वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों को भेजी ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन; बोले—'आधार न बनने पर अकाउंट बेस्ड पेमेंट से मिले लाभ'

इसके अलावा, युवक ने महिला की निजी जानकारी और संपर्क नंबर इंस्टाग्राम से चुराकर उसे धमकाया और वीडियो को परिवार और रिश्तेदारों को भेजने की चेतावनी दी। अनिरूद्ध ने महिला को वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया और इनकार करने पर उसके परिवार वालों को कॉल कर उन्हें अपमानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों और स्वयं सहायता समूहों की मदद के लिए 'मनोरमा कृषि रक्षक' मोबाइल ऐप लॉन्च: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

महिला ने बताया कि 9 नवम्बर को हल्द्वानी में आरोपी ने पुलिस के सामने वीडियो डिलीट की, लेकिन इसके बाद भी आरोपी और  उसके पिता परमवीर राणा ने मुझे धमकाना बंद नहीं किया। उन्होंने उसे मारने, तेजाब डालने और शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकियाँ दीं।  महिला ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Ad_RCHMCT