जमरानी बांध नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के साथ ही उप्र के कई जिलों के महत्वपूर्ण परियोजनाः भट्ट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज उनके कार्यकाल में हुई तमाम उपलब्धियों को साझा किया। कहा है कि उत्तराखंड के नैनीताल, ऊधमसिंहनगर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए महत्वपूर्ण जमरानी बांध परियोजना के लिए वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति दिलाना एक बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री भट्ट भाजपा संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के जनपद नैनीताल में गोला नदी पर बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना के अवशेष कार्यों की लागत रु0 3678.23 करोड़ को 21 फरवरी को मंत्रिमण्डल द्वारा वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही परियोजना को केन्द्र सरकार द्वारा माह अक्टूबर 2023 में पीएमकेएसवाई एआईबीपी योजना के अन्तर्गत केन्द्रीय सहायता 1557.18 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। शेष धनराशि एमओयू के अनुरूप उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा 689.00 करोड़ रुपए तथा 1432.00 करोड़ रुपए का वहन उत्तराखण्ड राज्य द्वारा आगामी 05 वर्षों में किया जाऐगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण और टनकपुर में 'खेल महाकुम्भ' का शुभारंभ: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं

श्री भट्ट ने कहा कि फरवरी 2024 में राष्ट्रीय वन्य जीवन बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की स्थायी समिति द्वारा एनओसी प्रदान की गयी। अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग उच्चीकरण, अन्य संरचनात्मक कार्यों लागत लगभग 45.00 करोड़ रुपए की निविदा प्रकाशित की जा चुकी है। 27 फरवरी को मुख्य बांध के निर्माण कार्य लागत 2388 करोड़ रुपए की निविदा भी आमंत्रित कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नीति आयोग और शासन के बीच उच्चस्तरीय बैठक: उत्तराखंड के विकास, नवाचार और चुनौतियों पर हुआ व्यापक मंथन

श्री भट्ट ने कहा कि प्रस्तावित जमरानी परियोजना से हल्द्वानी शहर की वर्तमान जनसंख्या लगभग 4.80 लाख एवं वर्ष 2051 हेतु आंकलित जनसंख्या 10.51 लाख को वार्षिक 42.70 एम०सी०एम० पेयजल उपलब्ध कराया जाना है। साथ ही उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश राज्यों के चार जनपदों के 57065 है0 क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में प्रशासनिक सक्रियता: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दीपेन्द्र चौधरी को दिलाई सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ; प्रदेश की प्रमुख रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी नैनीताल रोपवे में कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसके साथ ही हल्द्वानी में 9करोड़ से कैंथ लैब की स्थापना होगी। काठगोदाम अमृतसर ट्रेन को शीघ्र आरम्भ किया जायेगाव काठगोदाम स्टेशन का 24करोड़ से आधुनिकीकरण किया जायेगा। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, चन्दन बिष्ट प्रदेश मीडिया सह प्रभारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT