बिग ब्रेकिंग-रामनगर मे पूर्व विधायक और सर्मथकों के खिलाफ दी तहरीर, जानिये मामला

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal.in ramnagar- शनिवार को चन्द्र लाल अवर अभियन्ता विद्युत परीक्षण प्रयोगशाला रामनगर नैनीताल द्वारा थाना उपस्थित आकर तहरीर दी गयी कि गुरुवार को शिवलालपुर चुंगी में विभागीय कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों द्वारा सामान्य विद्युत मापक के स्थान पर स्मार्ट मापक बदलने का कार्य विद्युत विभाग की देख रेख में किया जा रहा था ।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

जिस दौरान रणजीत सिंह रावत पूर्व विधायक रामनगर व उनके समर्थको द्वारा मौके पर पंहुचकर स्मार्ट विद्युत मापकों को लगाये जाने का विरोध करते हुये विभागीय कार्यदायी संस्था के साथ सरकारी कार्य मे बाधा डालकर उनके साथ धक्का मुक्की कर मारपीट कर, 05 स्मार्ट विद्युत मापको को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा जिस दौरान मौके से ड्रिल मशीन व उसकी दो बैट्रिया गायब हो गई ।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

वादी की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर एफ0आई0आऱ0 नं0 108/25 धारा 221/132/115(2)/352/324(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया । उक्त प्रकरण मे वैधानिक कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी ।

Ad_RCHMCT