हल्द्वानी में लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, मजदूर मलबे में दबे

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में निर्माणाधीन एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत गिरने से दो मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

सिटी एसपी प्रकाश चंद्र ने जानकारी दी कि हादसा उस समय हुआ जब निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर डाले गए लेंटर की शटरिंग हटाई जा रही थी। शटरिंग हटाते ही छत अचानक भरभराकर गिर गई और उसके नीचे दो मजदूर दब गए।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में ऊर्जा संकट पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन: केंद्रीय विद्युत मंत्री से मिले; केंद्रीय पूल से मांगी 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली और ₹7,800 करोड़ की वित्तीय सहायता

मलबे में दबे मजदूरों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी जाहिद और इकराम के रूप में हुई है। दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल स्कूल हॉलिडे अलर्ट: भारी बारिश की चेतावनी के चलते 20 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल।

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि लेंटर पूरी तरह से सेट हुए बिना ही शटरिंग हटाई जा रही थी, जिससे यह हादसा हुआ।

एसपी सिटी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम भी जांच में जुट गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च

इस हादसे ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों के पालन की अनदेखी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने निर्माण स्थलों पर सतर्कता और निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Ad_RCHMCT