रामनगर: बाघ के हमले में मजदूर की मौत, ग्रामीणों में फैला आक्रोश, चक्का जाम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज अंतर्गत स्थित कंपाउंड नंबर 10 का है, जहां एक मजदूर पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया, और उन्होंने रामनगर-ढेला मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम किया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय प्रेम, निवासी सांवल्दें, नेपाली बस्ती के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

घटना के अनुसार, प्रेम आज शाम लकड़ी लेने के लिए बिजरानी रेंज के कानिया बीट के कंपाउंड नंबर 10 में गया था। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब वनकर्मी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो बाघ प्रेम पर हमला कर रहा था। वनकर्मियों ने दो राउंड हवाई फायर किए, जिसके बाद बाघ मौके से जंगल की ओर भाग गया।

घटना के बाद, आक्रोशित ग्रामीणों ने रामनगर-ढेला मुख्य मार्ग पर वन चौकी के सामने प्रेम के शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उस बाघ को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। वे बाघ को पकड़कर गोली मारने की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिवार में भी कोहराम मच गया है और घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

प्रेम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में पिछले कई वर्षों से दैनिक श्रमिक के रूप में काम कर रहा था। वह अपने घर छुट्टी पर आया था, और आज शाम लकड़ी लेने के लिए जंगल में गया था, जहां बाघ ने उसे अपना शिकार बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

घटना के बाद, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, बाघ को पकड़ने के लिए टीमें भी गठित की गई हैं। 

Ad_RCHMCT