रामनगर में कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद, दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर
आबकारी विभाग रामनगर की टीम ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आबकारी क्षेत्र-03 रामनगर के अंतर्गत की गई।
आरोपियों सतनाम जागीर सिंह एवं गुरमीत सिंह, दोनों निवासी राजपुरा पीरुमदारा, के घरों पर छापेमारी के दौरान दो प्लास्टिक जरीकेनों में लगभग 12 लीटर अवैध शराब तथा कट्टे में रखे गए 70 पाउचों में लगभग 34 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश


मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।


इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक श्री उमेश पाल के नेतृत्व में रामनगर आबकारी टीम के अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल


आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

Ad_RCHMCT