बड़ी खबर-महाराज की मेहनत रंग लाई,ब्लाक प्रमुखों के वाहनों में तेल के लिए प्रतिमाह मिलेंगे 10000 रुपए,आदेश जारी।।

ख़बर शेयर करें -

हाल ही में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से प्रमुख संगठन के द्वारा मुलाकात की गई थी जिसमे कई मांगे मंत्री जी के समक्ष रखी थी। जिसमें से कई वर्षों से एक मांग थी यह भी थी कि प्रमुखों के वाहन के लिए पेट्रोल या डीजल की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

माननीय पंचायतीराज मंत्री के द्वारा शीघ्र ही सचिव पंचायतीराज व निदेशक पंचायतीराज को आदेशित किया गया कि शीघ्र उचित करवाई की जाए। आज सभी प्रमुख को इस बात की खुशी होगी कि सभी प्रमुखगणों के वाहन में तेल के लिए प्रतिमाह 10000 (दस हजार) रुपये की व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

इसके लिए प्रमुख संगठन के अध्यक्ष डॉ दर्शन दानू ने पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का विशेष रूप से आभार जताया है।

Ad_RCHMCT