महिला एकता मंच का नशा नहीं इलाज दो अभियान जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar

मालधन नं 6 में बैठक कर महिलाओं ने शराब की दुकान बंद करने को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत 11 अप्रैल को रामनगर उपजिलाधिकारी व आबकारी अधिकारी का घेराव कर मांग पत्र दिया जाएगा। 15 अप्रैल को मालधन में शराब की दुकान के खिलाफ व्यापक जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा व 16 अप्रैल को दिन में 11 बजे से शराब की दुकान के समक्ष जुलूस निकाल कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

बैठक में महिलाओं ने कहा कि हमारे क्षेत्र में बेरोज़गारी चरम पर है, अस्पताल में एक्सरे अल्ट्रासाउंड चिकित्सकों का अभाव बना हुआ है परंतु सरकार जनता की आवाज सुनने की जगह जनता को नशा परोस कर जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

बैठक में महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनावी वादे में शिक्षा, रोजगार व विकास का वादा किया था, उनके चुनावी वादे में शराब बेचने की बात नहीं थी । अतः मुख्यमंत्री जनता के साथ किया गया अपना वादा पूरा करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानकों के अनुरूप चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं तथा जनता के लिए रोजगार का इंतजाम करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

बैठक में सरस्वती जोशी, कविता,भगवती आर्य, पुष्पा, विनीता टम्टा, पिंकी, ममता,देबी, सावित्री, मन्जू देवी,सिवानी , सीमा देवी,पुजा, रजनी,बीना, मीना,परुली समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Ad_RCHMCT