उत्तराखंड में परफ्यूम फैक्ट्री में भीषण आग, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड के सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार दोपहर भीषण आग लगने की घटना सामने आई। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्री बालाजी कंपनी की परफ्यूम फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी।

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकल कर्मियों ने अब तक चार वाहनों का प्रयोग आग पर काबू पाने के लिए किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के भीतर से सिलिंडर फटने की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे आग की गंभीरता और बढ़ गई है। आग के फैलने का खतरा बगल की फैक्ट्री तक बढ़ने के चलते वहां से सामान को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है और दमकल टीम हर संभव प्रयास कर रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Ad_RCHMCT