बर्फबारी के चलते प्रदेश में कई मोटर मार्ग बंद, खुलवाने के प्रयास

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में हुई बर्फबारी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बर्फ के चलते कई मोटर मार्ग बंद हैं। जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। प्रशासन इन मार्गों को खुलवाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  CM के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए SP ने दिए कड़े निर्देश

उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और हिमपात के चलते अनेक मार्ग अवरुद्ध है। लोक निर्माण विभाग, अस्थाई खण्ड चकराता के अभियन्ता के अनुसार बीती रात्रि से बर्फबारी के कारण लौखण्डी-लोहारी (ग्रामीण मार्ग) मोटर मार्ग किलोमीटर 01 से किलोमीटर 04 (चकराता) में बर्फबारी के कारण अवरूद्ध हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण: पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी 'पद्मभूषण' से सम्मानित

जबकि सैंज-कूनैन (ग्रामीण मार्ग) मोटर मार्ग किलोमीटर 02 से किलोमीटर 04 (त्यूनी) में बर्फबारी के कारण अवरूद्ध हो गया है। वहीं लेवरा (ग्रामीण मार्ग) मोटर मार्ग किलोमीटर 03 से किलोमीटर 04 में बर्फबारी के कारण बन्द हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार उपरोक्त मार्गों को यातायात हेतु खोलने हेतु क्रमशः 01 -01 जेसीबी मौके पर रवाना किये गये हैं। उक्त मार्ग आज सांय 06 बजे तक खुलने की संभावना है।

Ad_RCHMCT