बारिश के बीच मलवा आने से बंद हुई कई सड़कें, ये हाईवे भी बंद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश एक बार फिर तबाही मचाने लगी है। बारिश के बीच रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा में डोलिया मंदिर के समीप मलवा आ गया। इससे यह हाइवे बंद हो गया। वहीं चमोली के थराली देवाल में रविवार रात्रि से हो रही बारिश पिंडर घाटी के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनकर बरसी। 

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण; गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता न करने के कड़े निर्देश

थराली तहसील मुख्यालय के समीप सड़क पर आए मलबे के कारण यहां वाहन फंस गए। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। जबकि थराली में रविवार की रात को हुई भारी बारिश से कई सडके भी ब्लॉक हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

 ब्लॉक मुख्यालय, इंटर कॉलेज, और डूंगरी को जाने वाली सड़क सिपाही गदेरे में मलबा आने से बंद है। इसके साथ ही थराली में कल रात से बिजली भी गुल रही। देवाल- थराली सड़क सुबह सात बजे खुली जबकि नंदकेशरी में रविवार शाम साढ़े सात बजे मलबे से सड़क बंद थी।

Ad_RCHMCT