मौसम विभाग की चेतावनी- अगले पांच दिन बरसेंगे मेघ

ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं।

स्काइमेट वेदर की मानें तो अगले 24 घंटे में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेशष बिहार, झारखंड, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

वहीं कोंकण और गोवा के साथ कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की संभावना है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सौराष्ट्र, कच्छ, आंतरिक कर्नाटक, मणिपुर,मिजोरम त्रिपुरा, राजस्थान और दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 16 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिजली गिरने की घटनाएँ भी हो सकती हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और रूद्रप्रयाग में कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ में भी बारिश का अनुमान है। बिहार में 14 और 15 जुलाई को बारिश हो सकती है। असम में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Ad_RCHMCT