मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने दी अपडेट, वीडियो बुलेटिन जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आने वाले दिनों तक मौसम की खराब स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गढ़वाल मंडल के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में अधिकांश जगह बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, कुमाऊं मंडल के नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, राज्य के अन्य छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने वीडियो बुलेटिन के माध्यम से बताया कि आज सुबह से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है। देहरादून और चमोली जिलों में भी तेज बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के चलते देहरादून जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में आज की छुट्टी का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

मौसम विभाग ने 22 से 26 जुलाई तक राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गढ़वाल मंडल में भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि कुमाऊं मंडल में मध्यम बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना रहेगा। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय और आवास के कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास; योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान
Ad_RCHMCT