नाबालिग ‌को बहला-फुसला कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज। यहां बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

पीड़ित की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से अचानक चली गई। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। पुलिस ने नई बस्ती सितारगंज निवासी आसिफ खान को नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। सीओ वीर सिंह का कहना है कि नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Ad_RCHMCT