जोश खरोश व अकितमन्दी के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी

ख़बर शेयर करें -

डाक्टर जफर सैफी

रामनगर:-इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाले पर्व जश्ने ईद मिलादुल नबी के मौके पर शांतिपूर्ण माहौल में पूर्ण अक़ीदत के जुलूसे मौहम्मदी प्रातः साढ़े 8 बजे से दोपहर एक बजे तक निकाला गया।

तयशुदा कार्यक्रम के हिसाब से शहर पेश इमाम मुफ़्ती गुलाम मुस्तफा नईमी की सरपरस्ती में रविवार को सुबह साढ़े 8 बजे से जुलूसे मोहम्मदी भवनीगंज स्थित नज्जारान मस्जिद से शुरू होकर गुलरघट्टी, मंगलार रोड, शमशान घाट, बंबाघेर, नंदा लाईन, रानीखेत रोड, ईदगाह, छप्पर वाली मस्जिद, ब्लॉक रोड, बड़ी मस्जिद, ब्लॉक रोड, घासमंडी, नगर पालिका, मेन बाजार, कुंदन वाली गली में होते हुये जामा मस्जिद में पहुंचकर जलसे में तब्दील हो गया जहाँ शहर पेश इमाम मुफ़्ती नईमी ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके बताये हुये रास्तो पर चलने का आहवान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

जुलूस में मुफ़्ती फरमान बरकाती, मुफ़्ती सलीम सैफ़ी, मौलाना फुरकान, मौलाना इंसाफ, कारी नफीस, मौलाना अकरम रज़ा, मौलाना गुलशेर, जुलूसे मोहम्मदी इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रईस अहमद, सेकेट्री मोबीन सैफ़ी, शकील खान, जुल्फिकार कुरैशी, जाकिर महिगीर, अजीजुर्रहमान आढ़ती, मो.उमर लोहार, शरीफ सैफ़ी, परवेज, गुलफाम सैफ़ी, वाकर रज़ा, डॉ.ज़फर सैफ़ी, ताइफ़ खान, आलम, शाकिर सैफ़ी, मोहसिन खान, नावेद सैफ़ी आदि सहित हजारों की संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

इधर सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा मय दलबल मौजूद रहे जबकि एसडीएम गौरव चटवाल व सीओ बलजीत सिंह भाकुनी स्थिति पर नज़र बनाये रहे। इस मौके पर पालिका ने सफाई, जल संस्थान ने पेयजल आपूर्ति व विधुत विभाग ने लाइट की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की थी।

Ad_RCHMCT