बनभूलपुरा हिंसा मामले में नगर निगम ने किया क्षति का आंकलन, अब्दुल मलिक को करोड़ों की वसूली का नोटिस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा दंगा मामले में बड़ी खबर आ रही है। इस मामले में नगर निगम प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए इस घटना के सूत्रधार अब्दुल मलिक को वसूली नोटिस जारी कर दिया है। 2.44 करोड़ के नुकसान का आंकलन करते हुए इस धनराशि को 15 फरवरी तक नगर निगम के पक्ष में जमा करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

बता दें कि बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा में अवैध धार्मिक स्थल ध्वस्त करने के दौरान दंगा भड़क उठा था। जिसमें दंगाईयों ने पुलिस के साथ ही नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर हमला बोल दिया था। साथ ही सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। स्थिति काबू करने के लिए प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। स्थिति नियंत्रित होने के बाद अब बनभूलपुरा थाना क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों को कर्फ्यू मुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इसके साथ ही नगर निगम ने क्षति का आंकलन भी कर दिया है। जिसमें गैंती-सब्बल से लेकर वाहनों तक को शामिल किया गया है। यह क्षति 2.44 करोड़ की बताई गई है। इसे लेकर घटना के सूत्रधार अब्दुल मलिक को वसूली नोटिस जारी किया गया है। जिसमें इस धनराशि को 15 पफरवरी तक नगर निगम के पक्ष में जमा करने को कहा गया है। ऐसा न होने पर विधि के अनुसार वसूली की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल
Ad_RCHMCT