नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: पूनम बिष्ट ने जीत के साथ बढ़ाई कांग्रेस की ताकत

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड पंचायत चुनाव में नैनीताल जनपद के धारी ब्लॉक की तल्ली दीनी जिला पंचायत सीट से कांग्रेस से जुड़ी पूनम बिष्ट ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जीवन बर्गली को 375 मतों के अंतर से हराकर निर्णायक बढ़त बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

पूनम बिष्ट का यह राजनीतिक सफर भी खास है, क्योंकि वे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की सदस्य हैं और उनके पति गोपाल बिष्ट पूर्व में जिला सहकारी बैंक के निदेशक रह चुके हैं। इस जीत को कांग्रेस खेमे में उत्साह और भाजपा के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूनम बिष्ट के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने जीत का जश्न मनाया। माना जा रहा है कि स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर पूनम की सक्रियता और कांग्रेस के संगठनात्मक समर्थन ने उन्हें यह सफलता दिलाई।

Ad_RCHMCT