एसटीएफ उत्तराखंड की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला नाइजीरियन ठग दिल्ली से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal देहरादून —उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी Colinus Ugochukwu Nwaemuka, नाइजीरिया का नागरिक है, जो भारत में रहकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर रहा था।


पुलिस के अनुसार, आरोपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फर्जी पार्सल भेजने और खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड है। यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का दुरुपयोग कर लोगों को निशाना बनाता था।


ठगी का तरीका:
एक स्थानीय शिकायतकर्ता ने जुलाई 2025 में देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, फेसबुक पर एक महिला ने खुद को एम्स्टर्डम की एक प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी की सीनियर मैनेजर बताया और मित्रता कर विश्वास जीता। इसके बाद फर्जी पार्सल भेजने के नाम पर Flota Logistics के माध्यम से स्कैनिंग, बीमा, करेंसी कन्वर्ज़न, लाइसेंस, क्लियरेंस जैसे बहानों से ₹24,88,400 वसूले गए।
फिर कथित ‘राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अधिकारी’ और ‘पुलिस अधिकारी’ बनकर आरोपी ने ₹4,10,250 की और ठगी की। कुल मिलाकर पीड़ित से ₹28,98,650 की ठगी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल


तकनीकी जांच से हुआ पर्दाफाश:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने मोबाइल नंबरों, बैंक खातों, डोमेन और सोशल मीडिया संवादों का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर Colinus Ugochukwu Nwaemuka की पहचान की गई, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खातों से कुछ महीनों में ही करोड़ों का लेन-देन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा


बरामद सामान:
• 15 मोबाइल फोन
• 10 सिम कार्ड
• 5 बैंक ATM कार्ड
• 1 लैपटॉप
• 2 पासपोर्ट
• 1 वाईफाई डोंगल
• 1 पैन कार्ड


पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
• निरीक्षक श्री आशीष गुसाई (Cyber Commando)
• उपनिरीक्षक श्री हिम्मत सिंह
• कांस्टेबल श्री मोहित
• कांस्टेबल श्री सुधीष खत्री (Cyber Commando)


I4C की भूमिका और आगे की योजना:
यह कार्रवाई Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) के सहयोग और मार्गदर्शन में हुई। CEO डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में देशभर में साइबर कमांडो तैयार किए जा रहे हैं। उत्तराखंड की टीम द्वारा यह पहली बड़ी गिरफ्तारी है। जल्द ही राज्य के 70 और साइबर कमांडो को उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश


जनता से अपील:
एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत सिंह ने जनता से अपील की है कि वे अज्ञात सोशल मीडिया मित्रों, इन्वेस्टमेंट ऑफर्स, ऑनलाइन जॉब्स और फर्जी साइट्स से सावधान रहें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाने से संपर्क करें।

Ad_RCHMCT