सेलाकुई फार्मा सिटी में एलपीजी सिलिंडर में लीकेज से भीषण आग, नौ कर्मचारी झुलसे

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुरूवार को भीषण अग्निकांड हो गया। देहरादून के औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित फार्मा सिटी के हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर में एलपीजी सिलिंडर में अचानक लीकेज होने से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते कई अन्य सिलिंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में फैक्टरी में काम कर रहे नौ कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। 

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

घटना के बाद, मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ घायलों को सुरक्षित स्थान पर निकाला। सभी झुलसे हुए कर्मचारियों को तुरंत ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। 

यह भी पढ़ें 👉  ​राइंका ढेला में मनी कवि त्रिलोचन और चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती, कविता पाठ से गूंजा परिसर

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

फिलहाल, आग के कारणों की जांच की जा रही है और हादसे के दौरान हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT