अब हल्द्वानी में भी लगातार दस्तक दे रहा गुलदार, दहशत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिले में गुलदार और बाघ की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। जिले के ग्रामीण इलाकों के बाद अब शहरी इलाकों में भी गुलदार की दस्तक देखी जा रही है। कमलुवागांजा के बाद अब आरटीओ रोड स्थित सत्या विहार कॉलोनी में भी गुलदार की चहल कदमी देखी गई है। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

बता दें कि इन दिनों जिले में गुलदार और बाघ का आतंक पसरा हुआ है। भीमताल क्षेत्र में वन्यजीव हमले में तीन महिलाओं की मौत के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इधर दो दिन पूर्व धारी के दुदली ब्लाक में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार भी कैद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

अब हल्द्वानी के कई क्षेत्रों में गुलदार दिखाई देने से लोगों में भय पैदा हो गया है। लोगों शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इधर रामपुर पंचायत घर के आसपास के क्षेत्रों में गुलदार दिखाई की खबर आ रही है। गुलदार के बढ़ती दस्तक से लोगों में दहशत बनी हुई है।

Ad_RCHMCT