सोना चमकाने का झांसा देकर महिला से तीन तोले के जेवरात लेकर फरार हुआ टप्पेबाज, तलाश में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। सोना चमकाने के नाम पर महिला को झांसा देकर टप्पेबाजों ने लाखों के जेवर ले लिए। दोनों ने महिला के सामने जेवरात चमकाए और उन्हें एक लिफाफे में रख दिया। जब महिला ने कुछ देर बाद लिफाफा खोला तो आंखें खुली की खुुली रह गई। उसमें से जेवरात गायब थे और कंकड़-पत्थर भरे हुए थे। पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

शारदा विहार वार्ड नम्बर 18 निवासी विभा कुमारी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि 22 जून को एक अज्ञात व्यक्ति उनका गेट खटखटाने लगा। जब वह आई तो उसने बाहर से ही अपना कार्ड पकड़ाया। बाद में उसने उसे लॉबी में बुला लिया। बताया वह बर्तन और जेवर चमकाने का काम करता है। चाहे तो वह डेमो देख सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET 2026: परीक्षा में 'ब्लूटूथ' पकड़ने के लिए नैनीताल पुलिस ने निकाला नया तोड़, पढ़ लें ये खबर!

उन्होंने पाजेब और बिछिया दी, जिसे उसने चमका दिया। उसके कहने पर दो अंगूठी और दो तोले का मंगलसूत्र उसे चमकाने के लिए दे दिया। टप्पेबाज ने एक लिफाफा दिया और कहा कि इसे दस मिनट बाद खोलना, तब तक यह चमक जाएगा। इसके बाद वह चला गया। उसके जाने के दस मिनट बाद जब लिफाफा खोला तो उसमें कंकड़ पत्थर थे।

यह भी पढ़ें 👉  विकास को रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केंद्रीय व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की; चारधाम रूट पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश

महिला ने कहा कि उसे शक है कि वे दो लोग थे, जिसमें एक घर के बाहर भी खड़ा था। पीड़िता ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को पकड़कर सोने की बरामदगी की मांग की है। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Ad_RCHMCT