SSP NAINITAL के सख्त निर्देश पर 06 हज़ार से अधिक लापरवाह चालकों पर कार्यवाही,326 वाहन सीज,550 DL निरस्तीकरण

ख़बर शेयर करें -

SSP NAINITAL के सख्त निर्देश पर अपराधों/सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु जनपद में चल रही सघन चैकिंग अभियान

06 हज़ार से अधिक लापरवाह चालकों पर कार्यवाही, 326 वाहन सीज, 550 DL निरस्तीकरण

179 वाहनों से हटवाए ब्लैक फिल्म, सड़कों पर बिना नंबर प्लेट वाहन दौड़ा रहे 609 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 540 व्यक्तियों पर भी हुई कार्यवाही

नैनीताल पुलिस का अभियान है जारी

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही तथा रात्रि गश्त के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

चैकिंग के दौरान जनता के साथ शिष्टाचार और संवेदनशीलता से पेश आएं, एवं अराजकत्वों पर शीघ्र कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में दिनांक हरबंस सिंह एसपी क्राइम/ यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी एवं समस्त थाना/चौकी /यातायात निरीक्षक/सीपीयू प्रभारियों द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाला के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

दिनांक- 01 सितम्बर 2024 से 18 सितम्बर 2024 तक की सघन चैकिंग अभियान में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निम्नवत कार्यवाही की गई है।

● बिना हेलमेट-1187
● दो पहिया वाहन पर तीन सवारी-229
● रेट्रो साइलेन्सर- 77
● बिना नम्बर प्लेट- 609
● शराब पीकर- 31
● काली फिल्म- 179
● अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर- 3883

कुल- 6735 चालकों (4671 नगद व 2064 कोर्ट चालान) के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 326 वाहन सीज एवं 550 चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई तथा 27,95,900 रुपये का राजस्व जमा करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने पर 549 व्यक्तियों के विरूद्व पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।

अभियान जारी है

अपील-
नैनीताल पुलिस की सभी अभिभावकों/ नागरिकों से अपील है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन को सहयोग दें।

Ad_RCHMCT