यहां व्यवस्था गड़बड़ाने से सिटी बस यूनियन में आक्रोश, 10 मई को इन दो रूट पर  रहेगी हड़ताल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने जानकारी देते हुये बताया की बुधवार 10 मई को परेड ग्राउंड- घंटाघर -प्रेमनगर- परवल झाझरा रूट की सिटी बस यूनियन हड़ताल पर रहेगी।

उन्होंने बताया की पूर्व में भी यूनियन द्वारा आरटीओ देहरादून के सम्मुख चार पांच बार मौखिक रूप से शिकायत की गई कि जो उनके द्वारा झाझरा से रायपुर तक के नवसृजित मार्ग पर अस्थाई परमिट सवारी गाड़ी चलाने की अनुमति दी है, वह गाड़िया बिना रोटेशन के संचालित हो रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया दुःख; आवास पहुंचकर दी अंतिम श्रद्धांजलि

जिस गाड़ी मालिक की भी मर्जी है कहीं से भी अपने वाहनों का संचालन कर रहा है और इसके साथ-साथ स्टेज कैरियर टाटा मैजिक जो घंटाघर से प्रेमनगर के लिए संचालित हो रहे हैं वह भी बिना रोटेशन के अपनी मर्जी से संचालित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रकृति संरक्षण के महानायक एडवर्ड जेम्स (जिम) कॉर्बेट की 151वीं जयंती हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में मनाई गई

जिससे परेड ग्राउंड- घंटाघर-प्रेमनगर-परवल- झाझरा तक चलने वाली सिटी बसों की रोटेशन के हिसाब से व्यवस्था गड़बड़ा गई है और धनराशि का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन अभी तक आरटीओ देहरादून द्वारा उक्त दोनों यूनियन के वाहन स्वामियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।  ना ही रोटेसन के द्वारा इनका संचालन कराया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साहित्यकार समाज का दर्पण और मार्गदर्शक: मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने किया प्रदेश के प्रमुख लेखकों से संवाद; स्थापित होंगे 2 'साहित्य ग्राम'

जिससे विवश होकर 10 मई को यूनियन हड़ताल पर रहेगी और आरटीओ देहरादून का एवं परिवहन विभाग का पुतला जलाकर विभाग को नींद से जगाया जाएगा। यदि फिर भी परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा हठधर्मिता दिखाते हुए कोई कार्रवाई नहीं  की तो हम अपनी बसों को आरटीओ कार्यालय में खड़ा कर हर्जाने की मांग करेंगे।

Ad_RCHMCT