पौड़ी बस हादसा:-CM धामी पहुंचे बेस अस्पताल, घायल लोगों का जाना हालचाल,प्रभावितों को सहायता राशि देने की करी धोषणा

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी बस हादसा अपडेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कोटद्वार बेस अस्पताल में सिमड़ी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को सम्मानित कर उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री ने कोटद्वार बेस अस्पताल में घायलों के परिवारजनों से मुलाकात कर कहा कि घायलों के ईलाज के लिये सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों के बारे में डाक्टरों से पूरी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसएसपी मंजूनाथ टी०सी० ने खुद संभाला मोर्चा, लापरवाही बरतने पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने सिमड़ी, पौड़ी बस दुर्घटना में फर्स्ट रेस्पांडर के रूप में घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आस-पास के ग्रामीण पहुँचे और उन्होंने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान और किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी को निर्देशित किया है कि जिन ग्रामीणों ने आपदा की घड़ी में घायलों को और मृतकों को बाहर निकालने में मदद किया है उनकी सूची बनाकर उनको भी प्रोत्साहित करने हेतु प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाए।

Ad_RCHMCT