पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,यहां चोरी की गई बोलेरो पुलिस ने की बरामद ,चार गिरफ्तार, 2 फरार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले आज के समय में क्राइम कैपिटल बन चुकी है उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में अपराधिक गतिविधियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही है जिसे रोकने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जाएगी लेकिन इसके बावजूद भी अपराधिक गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही है कि ऐसा ही मामला पंतनगर क्षेत्र से सामने आ रहा है ।पंतनगर से चोरी की गई एक बोलेरो पुलिस ने बरामद करने के साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दो अभियुक्त फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। आपको बताते चलें कि पिछले दिनों थाना पंतनगर में बोलेरो चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला बकरीद का अवकाश: अब 27 नहीं, 28 मई को होगी छुट्टी

इस मामले में पुलिस की टीमें गठित की गई थीं। आज पुलिस ने बोलेरो को हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर आते समय पकड़ लिया। इस गाड़ी में झारखंड का रहने वाला अनिल कुमार, नखासा संभल का इशरत, थाना एचोरा संभल का रहने वाला जाकिर उर्फ जफीर तथा मझोला मुरादाबाद का निवासी जयवीर सवार था,

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गिनाईं उपलब्धियां, पेयजल और सड़कों के लिए बीरोंखाल में करोड़ों की योजनाओं को मंजूरी

जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों ने गदरपुर के रहने वाले अनिल व असमोली जिला संभल के निवासी यूसुफ का नाम भी लिया है, जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसएसपी मंजूनाथ टी०सी० ने खुद संभाला मोर्चा, लापरवाही बरतने पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एसएसपी डॉ मंजू नाथ टीसी के अनुसार मस्जिद कॉलोनी पंतनगर से बोलेरो चुराने के बाद उन्होंने इसे टांडा जंगल में छुपा दिया था। उन्होंने बताया इस गाड़ी का सौदा फरार अनिल से ₹80000 में तय हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरी में उन्होंने एक एसेंट कार का भी प्रयोग किया था, इस कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Ad_RCHMCT