नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गया तीर्थ यात्री, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। श्री गंगोत्री धाम से एक दुःखद खबर सामने आई है। यहां भागीरथी में स्नान के दौरान एक तीर्थ यात्री तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया। लेकिन बहे हुए व्यक्ति का कहीं पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल सेंटर्स पर सजेगा योग का मंच: उत्तराखंड के सैकड़ों CSC केंद्रों पर कल आयोजित होंगे भव्य योग शिविर; पीएम मोदी के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

बताया जाता है कि राम शंकर (37) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बीना जंक्शन जिला सागर मध्य प्रदेश ने 5 वर्ष पहले संन्यास ले लिया था। बताया जाता है कि वह गंगोत्री धाम के पास भागीरथी नदी में नहा रहा था कि अचानक वह अनियंत्रित होकर नदी के तेज बहाव में बह गया। वहां पर मौजूद यात्रियों द्वारा बताया गया कि वह नदी की तेज धारा की चपेट में आ गया था। घटना की सूचना प्रशासन को मिलने के बाद राहत एवं बचाव कर प्रारंभ कर दिया गया है। 

Ad_RCHMCT