BREAKING-नौनिहालों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं,प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीताल ने उठाए खाद्यान्न की गुणवत्ता पर सवाल।।

ख़बर शेयर करें -

नौनिहालों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीताल ने उठाए खाद्यान्न की गुणवत्ता पर सवाल।

मध्यान भोजन के अंतर्गत विद्यालयों को आवंटित खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से सवाल उठाए जा रहे थे।

परंतु इसके बाद भी विद्यालयों को मिल रहे चावल की गुणवत्ता बहुत खराब रही है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

अब इसी विषय को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ मुखर हो चला है ,संगठन ने विद्यालयों को उपलब्ध कराए जा रहे घटिया क्वालिटी के चावल के जांच की मांग उठाई है।

संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस बाबत जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं नोडल अधिकारी मध्यान भोजन जिला नैनीताल से भेंट कर घटिया क्वालिटी के चावल के सैंपल और संगठन का मांग पत्र सौंपा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

उन्होंने कहा कि जब एमडीएम के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता का सुपर फाइन चावल उपलब्ध कराया जा रहा है, तो किन कारणों से विद्यालयों में घटिया चावल की आपूर्ति की जा रही है ? जिसकी तत्काल जांच कर विद्यालयों को निर्धारित क्वालिटी का चावल उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

इस संदर्भ में संगठन कि आपत्ति पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल हर्ष बहादुर चंद ने जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर जांच की मांग की है।

Ad_RCHMCT