उत्तरकाशी आपदा पर PM मोदी की नजर, मुख्यमंत्री से ली हर अपडेट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने आपदा की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार राहत और बचाव अभियानों में पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ स्थानों पर राहत पहुंचाने में चुनौतियाँ आ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ जुटी हुई हैं, ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से राज्य को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने राहत कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के साथ पूरी तरह से खड़ी है और जरूरत के अनुसार संसाधन व सहयोग तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

गौरतलब है कि उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में हाल ही में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई लोग लापता हैं और सैकड़ों फंसे हुए हैं, जिनके लिए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

Ad_RCHMCT