ब्रेकिंग-दुर्लभ प्रजाति के 10 कछुओं के साथ 01 कछुआ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS उधमसिंह नगर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध पशु तस्करी के कारोबार को रोकने  हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

अभियान के तहत थानाध्यक्ष दिनेशपुर के नेतृत्व मे शनिवार की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कि एक व्यक्ति कन्टोपा पॉलट्री फार्म के पास जूट के कट्टे में कछुवे लेकर खड़ा है और बिक्री के लिये कही जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कन्टोपा पॉलट्री फार्म के पास से एक व्यक्ति सुनील सरकार पुत्र सुधाशु सरकार निवासी कन्टोपा खानपुर थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर को जूट के कट्टे सहित जिसमे 10 कछुवे भरे थे गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मुझे पता है कछुवे बेचना अपराध है लेकिन अधिक पैसे कमाने के लालच मे आकर ये काम करने लगा।

बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO-128/2022 धारा 9/51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदा कछुवो के सम्बन्ध में माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर कछुवो को उनके प्राकृत बास मे छोड़ने की अग्रिम की कार्यवाही अकब से की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

नाम / पता गिरफ्तारशूदा अभियुक्त
सुनील सरकार पुत्र सुधांशु सरकार निवासी कन्टोपा खानपुर थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष

बरामदगी का विवरण
जूट के कट्टे मे 10 अदद जिंदा कछुवे

Ad_RCHMCT