हल्द्वानी-फरार चल रहे पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जानिये पूरा मामला

ख़बर शेयर करें -

गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे पति-पत्नी को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 21/03/24 को थानाध्यक्ष मुखानी श्री पंकज जोशी द्वारा थाना हाजा पर मु0अ0सं0 54/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम शेखर चंद पांडे पुत्र गणेश दत्त पांडे निवासी छडायल नयाबाद आदि पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के सुपुर्द  की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

मुकदमा उपरोक्त में शेखर चंद्र पांडे व तनुजा पांडे पति -पत्नी गिरफ्तारी से फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु विवेचक श्री उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा 55 सीआरपीसी का नोटिस गिरफ्तारी हेतु थाना हाजा को दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

उक्त में कार्यवाही करते हुए दिनांक 21/08/24 को थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शेखर पांडे पुत्र गणेश दत्त पांडे उम्र 40 वर्ष व तनुजा पांडे पत्नी शेखर चंद पांडे उम्र 34 वर्ष निवासीगण छडायल नयाबाद मुखानी जनपद नैनीताल को डूंगरपुर हल्दुचौड़ से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गणों को कब से मा0 न्यायालय व पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

पुलिस टीम
1- उ0 नि0 बलवंत कंबोज
2- का0 रविंद्र खाती
3- म0 हे0 का0 आशा

Ad_RCHMCT