सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द को भंग करने वाली भड़काऊ पोस्ट डालने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने करी ये अपील

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal Udham Singh Nagar

जनपद में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं — एसएसपी मणिकांत मिश्रा

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय के निर्देशानुसार जनपद में  सामाजिक सौहार्द को भंग करने और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

ऊधमसिंहनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि पहलगाम आतंकी घटना या किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ, या सांप्रदायिक पोस्ट साझा करने से पूर्णतः बचें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने में सभी नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है। सांप्रदायिकता फैलाने वालों के लिए जेल के दरवाजे खुले हैं। ऊधम सिंह नगर पुलिस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

Ad_RCHMCT