युवतियों का पीछा करने की वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में रात के समय युवतियों का पीछा करने की घटना का वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल ने तुरंत कार्रवाई की। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और दोनों वाहनों में सवार युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि इस तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वाहन भी जप्त कर लिए गए हैं, और पुलिस इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

https://www.facebook.com/share/v/erW3fmUgVzB4hoeH/?mibextid=oFDknk

Ad_RCHMCT