युवक की हत्या के रहस्य से पुलिस ने उठाया पर्दा, मारपीट में हुई थी मौत, तीन गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को सुलझाया है। नदी किनारे बस्ती में चोरी की नीयत से घुसे मृतक युवक की बस्ती में रहने वाले लोगों द्वारा डंडों से पीट कर उसकी हत्या कर दी थी और घटना के बाद युवक के शव को आसन नदी श्मशान घाट के पास छोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार मृतक युवक आदतन चोर था, जिसके विरुद्ध चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के अभियोग दर्ज थे। घटना से 02 दिन पहले ही चोरी के मामले में वह जेल से छूटकर बाहर आया था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को थाना सेलाकुई क्षेत्र में आसन नदी श्मशान घाट के पीछे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की पहचान इमरान पुत्र शब्बीर निवासी हसनपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। पूछताछ की गई तो इमरान का पूर्व में चोरी तथा अन्य अपराधों में जेल जाने तथा घटना से दो दिन पूर्व ही जेल से बाहर आने के संबंध में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटना के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई तो पुलिस टीम को घटना की रात्रि ईदगाह के पास वाली बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति साजिद के घर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा किसी के साथ मारपीट किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में रणनीतिक बदलाव

मारपीट होने संबंधी तथ्य प्रकाश में आने तथा संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा साजिद पुत्र शौकत को पूछताछ हेतु हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की गई साजिद द्वारा घटना की रात्रि मृतक इमरान का चोरी की नीयत से उसके घर मे घुसने तथा पकड़े जाने पर अभियुक्त साजिद द्वारा अपने पुत्र उमर, जावेद तथा कॉलोनी निवासी सहबान के साथ मिलकर इमरान उपरोक्त के साथ मारपीट करने तथा मारपीट से इमरान की मृत्यु होने के बाद उसके शव को नदी के किनारे पिलर के पास रखने की बात स्वीकार की गई।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

इस पर अभियुक्त साजिद को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया आलाक़त्ल डंडे बरामद किये गए। अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर घटना में प्रकाश में आए 2 अन्य अभियुक्त शहबान तथा जावेद को पुलिस द्वारा आसन नदी के किनारे बस्ती से गिरफ्तार किया गया। जबकि  घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। 

Ad_RCHMCT