कवि सम्मेलन में पुलिस कर्मियों ने लगाए ठहाके, तनावमुक्त रहने के लिए टिप्स

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। आई0जी0 कुमायूँ डॉ नीलेश आनन्द भरणे द्वारा पुलिस कर्मियों के मानसिक तनाव को दूर करने हेतु कोतवाली के पीछे सभागार में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन कराया गया। जिसमें कवियों वेद प्रकाश अंकुर हल्द्वानी , राजकुमार भण्डारी नैनीताल, तथा हरीश यमदूत मुम्बई द्वारा अपने कविताओं से पुलिस कर्मियों को हंसी के ठहाके लगाये । साथ ही वरिष्ठ क्लिनिक साइकोलोजिस्ट डॉ. युवराज पंत , डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी,नैनीताल द्वारा पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त रहने के टिप्स दिये ।

 इस दौरान आईजी डॉ भरणे ने कहा कि  पुलिस कर्मी डियूटी की अधिकता एवं व्यस्तम जीवन के चलते अक्कर अपने परिवार को समय नहीं दे पाते है। कई बार उनके घरों में महत्वपूर्ण कार्य होने पर अवकाश  भी नहीं मिल पाता है जिससे व कफी तनाव में रहते है इसके चलते कई बार अपनी डियूटी से गैर हाजिर तक हो जाते है तथा कभी-कभी तनाव इतना बढ जाता है कि वह आत्महत्या करने तक का कदम उठा लेते है। ऐसे में अपने परिवार को समय न दे पाने के कारण तनाव की वजह से  पुलिस कर्मियों का व्यवहार जनता के प्रति व्यवहार भी अच्छा नहीं रहता है जिससे जनता के प्रति पुलिस की छवि प्रभावित होती है। कई बार पुलिस कर्मी अपने परिवार के साथ भी बुरा बर्ताव करने लगते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

पुलिस कर्मयों  के इस तरह के तनाव से मुक्त रहने के लिए डॉ. युवराज पंत , मनोचिकित्सक ने कुछ महत्पूर्ण टिप्स दिये , जिसमे उन्होने बताया कि पुलिस कर्मी सदैव अपने आप को वर्दी में ना समझे, पुलिस की डियूटी से हटकर कोई अन्य कार्य जैसे- खेल खेलना, अच्छा संगीत सुनना , वाचन करना , योगा करना जैसे महत्वपूर्ण बातें बतायी । हास्य कविव वेद प्रकाश अंकुर हल्द्वानी , राजकुमार भण्डारी नैनीताल, तथा हरीश “यमदूत” मुम्बई द्वारा अपनी प्रस्तुति देकर पुलिस कर्मियों को खूब हंसाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा भी पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त रहने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दिये ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

सम्मेलन में आई0जी0 कुमायूँ , व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अलावा पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र , अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबंश सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी , क्षेत्राधिकारी लालकुंआ श्रीमती संगीता, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री बलजीत सिंह भाकुनी एवं समस्त थाना प्रभारी /चौकी प्रभारी एवं अन्य कर्मचारी नगर क्षेत्र हल्द्वानी तथा “समाचार सच” की पूरी टीम  मौजूद रहे ।   

Ad_RCHMCT